झारखंड : रांची में गैंगवार पर पुलिस का बड़ा एक्शन…कुख्यात शूटर सत्यम पाठक एनकाउंटर में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली

Jharkhand: Major Police Action Against Gang War in Ranchi... Notorious Shooter Satyam Pathak Injured in Encounter; Shot in Both Legs.

रांची में अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तहत पुलिस ने कुख्यात शूटर सत्यम पाठक का एनकाउंटर किया है। यह मुठभेड़ बुधवार सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र के कांके डैम के पास हुई, जहां पुलिस की टीम और आरोपी के बीच आमना सामना हो गया।पुलिस की जवाबी फायरिंग में सत्यम पाठक के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जमीन कारोबारी की हत्या के बाद तेज हुई पुलिस कार्रवाई

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह पूरा मामला मंगलवार को हुए सनसनीखेज हत्याकांड से जुड़ा है, जिसमें पंडरा के ओटीसी मैदान इलाके में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के पीछे शूटर सत्यम पाठक और मास्टरमाइंड विजय टेटे का नाम सामने आया था।घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सत्यम पाठक को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की।

हथियार छुपाने की जानकारी ने पहुंचाया कांके डैम तक

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूछताछ के दौरान सत्यम पाठक ने पुलिस को बताया कि उसने कांके डैम के पास दो हथियार छुपा रखे हैं। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस टीम उसे बुधवार सुबह मौके पर लेकर पहुंची थी।

पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश, फिर हुई मुठभेड़

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौके पर पहुंचते ही सत्यम पाठक ने अचानक एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके दोनों पैरों में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।

पुराने अपराधों में भी रहा है शामिल, पूर्व पार्षद हत्या से जुड़ा नाम

सत्यम पाठक का नाम पहले भी गंभीर अपराधों में सामने आ चुका है। वह धुर्वा के पूर्व पार्षद और भाजपा नेता वेद प्रकाश सिंह की हत्या मामले में भी शामिल रहा है।

यह वारदात 7 जुलाई 2024 को धुर्वा बस स्टैंड के पास हुई थी, जब बाइक सवार अपराधियों ने वेद प्रकाश को गोली मार दी थी। इलाज के दौरान 3 अगस्त 2024 को एम्स दिल्ली में उनकी मौत हो गई थी।

पुलिस जांच जारी, मास्टरमाइंड की तलाश तेज

फिलहाल पुलिस इस पूरे गैंग नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और मास्टरमाइंड विजय टेटे की तलाश तेज कर दी गई है। रांची में हुई इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close