मुंगेर-लखीसराय को बड़ी सौगात…सीएम नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा’ आज…करोड़ों की योजनाओं से बदलेगी इन शहरों की सूरत

A big gift for Munger and Lakhisarai... CM Nitish's 'Prosperity Yatra' today... Schemes worth crores will change the face of these cities.

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar आज 19 मार्च को नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत मुंगेर और लखीसराय के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दोनों जिलों को विकास योजनाओं की बड़ी सौगात देंगे और विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

यात्रा की शुरुआत मुंगेर से होगी, जहां मुख्यमंत्री करीब 120 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें 32 करोड़ की 26 योजनाओं का शिलान्यास और 87 करोड़ की 52 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। इसके अलावा, वे अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा का अगला पड़ाव लखीसराय होगा। यहां मुख्यमंत्री 326 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। वे 118 करोड़ की 117 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जबकि 208 करोड़ की 114 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। यहां भी वे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक और जनसभा में हिस्सा लेंगे।

इस दौरान डिप्टी सीएम Samrat Choudhary और Vijay Kumar Sinha समेत कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के समापन के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सम्राट चौधरी को अगला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, हालांकि इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close