पुलिकर्मियों के लिए बड़ी खबर : इलाज के लिए पुलिसकर्मियों को मिलेगा 3 लाख तक का ब्याज मुक्त कर्ज, PHQ ने जारी की अधिसूचना

पटना। बिहार पुलिस के लिए बड़ी राहत की खबर है। पुलिसकर्मियों को अब इलाज के लिए तीन लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त कर्ज मिलेगा। इस संबंध में बिहार पुलिस मुख्यालय ने विस्तृत आदेश जारी कर दिया है। इमरजेंसी इलाज में भी इसका लाभ मिल सकेगा। जारी अधिसूचना के मुताबिक बिहार पुलिस के पदाधिकारियों व कर्मियों को गंभीर रोगों के इलाज के लिए तत्काल तीन लाख रुपये का ब्याजमुक्त कर्ज पुलिस परोपकारी कोष से दिया जायेगा।

पुलिसकर्मियों और उनके आश्रितों को कल्याण कोष से 43 रोगों के लिए मिलने वाली चिकित्सा अनुदान राशि को भी दोगुना कर दिया गया है। पिछले माह ही केंद्रीय प्रशासी समिति की बैठक में इसका निर्णय हुआ था।इसके तहत कैंसर, ओपन हर्ट सर्जरी, किडनी प्रत्यारोपण और ब्रेन आपरेशन के लिए 50 हजार की अनुदान राशि को बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया है। इसके अलावा बिहार पुलिस शिक्षा कोष से आश्रितों की शिक्षा के लिए मिलने वाली अनुदान राशि भी दोगुनी की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसे लेकर पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने सोमवार को बताया कि इसका लाभ गंभीर रोग से ग्रसित पुलिसकर्मियों के अलावा इमरजेंसी के तहत इलाज कराने में भी हो सकेगा। पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के अलावा उनके आश्रितों के इलाज के लिए भी ब्याजरहित राशि दी जाएगी।पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के लिए चिकित्सीय सहायता राशि का पहले से प्रविधान है।

इसकी राशि भी हाल में दोगुनी की गई है, मगर इस राशि के लिए कई स्तर से अनुमति लेनी होती है, जिसमें कुछ समय लगता है।ऐसे में पुलिस मुख्यालय ने मेडिकल इमरजेंसी के लिए तत्काल तीन लाख तक की राशि ब्याजमुक्त देने का प्रविधान किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस राशि को छह माह के अंदर चिकित्सीय सहायता राशि मिलने पर समायोजित कर लिया जाएगा। अगर प्रतिपूर्ति की राशि अधिक होती है तो शेष राशि किस्तों के रूप में काट ली जाएगी। इस फैसले से पुलिसकर्मियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close