बिहार वासियों के लिए बड़ी खबर…12 मार्च से नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ का आगाज…कटिहार से होगी शुरुआत

Big news for the people of Bihar... Nitish Kumar's 'Samriddhi Yatra' will begin on March 12... It will start from Katihar.

Bihar News: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की सक्रिय राजनीति से अलग होकर राज्यसभा जाने का फैसला किया है। उन्होंने 5 मार्च को राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नीतीश कुमार ने कहा है कि वह नई सरकार को पूरा सहयोग देंगे और बिहार के विकास के लिए लगातार काम करते रहेंगे।

इस फैसले के साथ ही नीतीश कुमार एक बार फिर जनता के बीच जाने की तैयारी कर रहे हैं। Bihar News के अनुसार वह जल्द ही अपनी ‘समृद्ध यात्रा’ के तीसरे चरण की शुरुआत करेंगे। यह यात्रा 12 मार्च से कटिहार जिले से शुरू होगी। इस दौरान नीतीश कुमार जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का जायजा लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समृद्ध यात्रा के दौरान वे ‘प्रगति यात्रा’ और ‘सात निश्चय’ से जुड़ी योजनाओं के साथ-साथ जिले की अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भी स्थल निरीक्षण करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं की प्रगति का आकलन करना और लोगों से सीधे संवाद स्थापित करना बताया जा रहा है।

इधर Bihar News में एक और बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिली है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी राजनीति में कदम रख दिया है। उन्होंने रविवार, 8 मार्च को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जेडीयू सूत्रों के मुताबिक, निशांत कुमार भी जल्द ही एक राजनीतिक यात्रा पर निकल सकते हैं। बताया जा रहा है कि उनकी यात्रा की शुरुआत चंपारण जिले से हो सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में नए समीकरण और गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close