चुपके-चुपके मिल रहे थे प्रेमी जोड़े, गांववालों ने पकड़ा, पहले तो पीटा, फिर करवा दी गांव के ही मंदिर में शादी

Love Afair: चोरी-चोरी चुपके मिल रहे प्रेमी जोड़े की गांववालों ने पकड़ककर शादी करा दी। गांव के ही शिवमंदिर में सिंदूरदान हुआ और फिर दोनों को विदा कर दिया गया। मामला बिहार के जमुई का है, जहां चंद्रदीप थाना क्षेत्र के कोल्हाना गांव में सुबह सुबह प्रेमी जोड़े को मिलते हुए स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। प्रेमी जोड़े की गांव के ही शिव मंदिर में दर्जनों स्थानीय लोगों के सामने हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी करा दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक चंद्रदीप थाना अंतर्गत कोल्हाना गांव ललिता कुमारी का नवादा के कौवाकोल थाना अंतर्गत भोरमबांध गांव के सिंटू कुमार के साथ प्रेम संबंध था। सुबह सुबह ये प्रेमी जोड़े चुपके चुपके मिल रहे थे। गांववालों ने दोनों पकड़ा और पहले तो दोनों की पिटाई की और फिर दोनों से शादी की रजामंदी पूछी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन लोगों ने भी दोनों की शादी करने पर ऐतराज नहीं जताया। दोनों की पास के शिव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी करा दी गई। स्थानीय ग्रामीण बाराती और शराती दोनों ही रहे। वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय युवकों ने मोबाइल में शादी करने का वीडियो भी बना लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close