शॉर्ट सर्किट से बाइक की टंकी ब्लास्ट: दर्जनों लोग झुलसे, कई लोगों की हालत नाजुक

मोतिहारी । बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक बड़ी खबर आ रही है शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। घटना पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है। घर में आग लगने से बरामदे में रखें मोटरसाइकिल की टंकी में भी आग लग गई जिससे ब्लास्ट हो गया। इसमें 19 लोगों के घायल होने की खबर है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल लोगों को चकिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि कुछ लोगों को गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची तब जाकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

जली हुई बाइक

ये घटना जिले के पकड़ी दीक्षित पंचायत का हैं। जहां गांव के वार्ड नंबर 7 में ग्रामीण जन नंदन ठाकुर के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस हादसे में घर में रखी मोटरसाइकिल में भी आग लग गई। जिसमें आग बुझाने का प्रयास करते समय ही मोटरसाइकिल का टंकी ब्लास्ट हो गया। इस कारण कई ग्रामीण भी आग की चपेट में आ गए। इस हादसे में करीब 19 लोग घायल हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलते ही कल्याणपुर अंचल के आरओ वेद प्रकाश और स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची इसके बाद अधिकारियों ने इस अगलगी की जानकारी ली और अस्पताल में इलाजरत जख्मी लोगों की जानकारी ले रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close