“लाठीचार्ज में नहीं हुई भाजपा नेता की मौत” प्रशासन ने पुलिस की लाठी से मौत का दावा झुठलाया, कहा- घटनास्थकल तक पहुंचे ही नहीं थे विजय

पटना। विधानसभा मार्च में शामिल हुए भाजपा नेता की मौत पर नयी थ्योरी सामने आयी है। पुलिस का दावा है कि भाजपा नेता विजय कुमार सिंह की मौत लाठीचार्ज ने नहीं हुई है, बल्कि गिरने से उनकी जान गयी है। भाजपा नेताओं की ओर से कहा गया कि पुलिस ने विजय के सिर पर लाठी मारी, जिससे उनकी जान चली गई। वहीं प्रशासन की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि विजय कुमार सिंह की मौत लाठी लगने से नहीं हुई है। वह जहां लाठीचार्ज हुई, वहां पहुंचे ही नहीं थे।

पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने एक प्रेस वार्ता कर बताया कि विजय सिंह अपराह्न 13:22 बजे गांधी मैदान पटना के जेपी गोलम्बर से निबंधन कार्यालय, छज्जूबाग की तरफ जा रहे हैं, जो डाकबंगला रोड से अलग है। सीसीटीवी में वो नजर आ रहे हैं। वहीं 13:27 बजे अपराह्न उसी रास्ते में दुर्गा अपार्टमेन्ट के सामने खाली रिक्शा दिखता है। इसी रिक्शा से वो 13:32 बजे अपराह्न तारा हॉस्पीटल पहुंचते हैं। घटना स्थल दुर्गा अपार्टमेंट के निकट से तारा हॉस्पीटल जाने में रिक्शा से लगभग 05 मिनट का समय लगता है, इससे यह स्पष्ट होता है कि विजय सिंह के साथ घटना 13:22 से 13:27 बजे के बीच छज्जूबाग क्षेत्र में ही हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बीच वो डाकबंगला पहुंच भी नहीं सकते थे, जहां पर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए (लगभग 13 बजे) हल्का बल प्रयोग हुआ था। छज्जूबाग क्षेत्र में कोई पुलिस बल नहीं था। यद्यपि छज्जूबाग में उक्त घटना स्थल सी.सी.टी.वी. कैमरा से आच्छादित नहीं पाया गया, परंतु उससे 50 मीटर पहले कैमरा में उनका आवागमन दिख रहा है। इससे यह स्पष्ट होता है कि विजय सिंह की मृत्यु पुलिस की लाठीचार्ज से नहीं हुई है। पुलिस ने कहा कि उनके शरीर पर कोई चोट का निशान भी नहीं पाया गया है। मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

इधर पटना के DM चन्द्रशेखर ने भी घटना को लेकर अपना रुख़ साफ़ किया। उन्होंने बताया कि मृतक बीजेपी कार्यकर्ता के शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं हैं। कार्यक्रम स्थल पर जो प्रत्यक्षदर्शी थे उसके मुताबिक भगदड़ की खबर सुनकर वो बेहोश हुए थे। बेहोश होकर गिरते ही उनको तारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बाद में पीएमसीएच ले जाया गया जहां मृत घोषित किए गए। DM ने बताया कि पोस्टमार्टम प्रक्रिया हुई है जिसकी वीडियोग्राफी भी करायी गई है। पूरी रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु का वास्तविक कारण पता चलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन ने अपने बयान में कहा कि विजय के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। दंडाधिकारी के सामने विजय सिंह का पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसकी वीडियोग्राफी कराने का भी जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके। इसके अलावा, सीसीटीवी फुटेज से भी मामले की जांच की जा रही है। इसी बीच सूचना मिली कि जहानाबाद के एक शख्स की पीएमसीएच में मौत हो गई है। विजय सिंह के साथी भरत प्रसाद चन्द्रवंशी द्वारा बताया गया कि वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे ही नहीं थे, तभी भगदड़ हो गई। बहुत सारे लोग इधर-उधर भाग रहे थे, इसी बीच विजय सिंह गिरकर बेहोश हो गए। वहां से उन्हें एंबुलेंस से पीएमसीएच से ले जाया गया, जहां थोड़ी देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close