गर्लफ्रेंड को लेकर फरार हुए ब्वायफ्रेंड की हुई मौत, बहन ने लगाया पुलिस पर छत से धक्का देने का आरोप, पुलिस बोली- खुद ही कूदा

रांची/सीवान। रांची से प्रेमिका को लेकर फरार हुए प्रेमी की मौत हो गयी। मामला बिहार के सीवान का है, जहां घर से भागा शादीशुदा प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेकर बहन के घर पर छुपा हुआ था। इसी बीच पीछा करते हुए झारखंड पुलिस की टीम पहुंच गयी। इस दौरान प्रेमी की मौत हो गयी। पुलिस और घरवालों की अलग-अलग दलील है। पुलिस का कहना है कि पुलिस के डर से युवक ने छत से नीचे छलांग लगा थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गयी। वहीं प्रेमी की बहन का कहना है कि पुलिसवालों ने उसके भाई को मारने-पीटने के बाद छत से धक्का दे दिया।
जानकारी के मुताबिक रांची से एक प्रेमी जोड़ा 17 जुलाई को फरार हो गया था। 40 साल का प्रेमी अरूण राम शादी शुदा है, जो 22 साल छोटी गर्लफ्रेंड को लेकर फरार हो गया था। अलग-अलग जगहों पर छुपने के बाद वो सीवान 24 अगस्त को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तनिष्क बिहार कॉलोनी में अपनी बहन के घर आया था। इसी बीच पुलिस दोनों का पीछा करते हुए बहन की घर पहुंची थी। इसी दौरान छत से गिरकर आरोपी प्रेमी की मौत हो गई। बहन का आरोप है कि पुलिस ने बेरहमी से पीटा और छत से धक्का दे दिया। जबकि पुलिस की दलील है कि वो खुद कूद गया था।
अरुण राम रांची के बचरा का रहने वाला था। लड़की के परिजनों ने रांची के रातू थाना में किडनैपिंग की एफआईआर दर्ज कराई है। इधर 26 अगस्त की रात में रांची के रातू थाना की पुलिस सीवान पहुंची। यहां मुफस्सिल थाना की पुलिस के साथ रविवार की अहले सुबह संघमित्रा कॉलोनी में अरुण के बहन के घर पहुंची। वहां छापेमारी में लड़की को बरामद कर लिया। सीवान पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया है कि लड़की को बरामद कर लिया गया है।
वहीं किडनैपर भाग निकला। उसके बाद पानी भरे गड्ढे से उसका शव मिला है।इधर मृतक की बहन का आरोप है कि पुलिस ने उसके भाई के साथ मारपीट की । उन दोनों को भी मारा और अरुण को उठाकर छत पर ले गई। वहां से उसे नीचे पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। इधर, मुफ्फसिल पुलिक का कहना है कि छापेमारी के दौरान अरुण छत से कूद गया। उसकी मौत हो गई है।











