Breaking: दिल्ली-NCR समेत UP, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, बिहार में भूकंप के तेज झटके, काफी देर तक हिलती रही धरती

नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में मंगलवार रात करीब सवा दस बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली में एक महीने में तीसरी बार झटके महसूस हुए। UP, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, बिहार में भी झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 5.5 आंकी गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में रहा। भारत के अलावा, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, कजाकिस्तान और चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप के झटके लगने पर लोग घबराहट में लोग घरों से बाहर निकल गए। बताय जाता है कि भूकंप के झटके कई सेकंड तक महसूस किए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक दिन पहले हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। लोग घरों से बाहर की ओर दौड़े। राहत की बात यह रही कि इस भूकंप के कारण जिला चंबा में फिलहाल किसी तरह के जानमाल का नुकसान होने का समाचार नहीं है।

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 के आसपास रही। इसका केंद्र पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर माना जा रहा है। सोमवार सुबह करीब 8 बजकर 8 मिनट पर भूकंप का एक जोरदार झटका महसूस किया गया। झटके महज 2 सेकेंड के लिए महसूस किए गए। इतना जरूर है कि इस भूकंप को सबसे अधिक उन लोगों ने • महसूस किया, जो घरों की दूसरी या तीसरी मंजिल पर रहते हैं।

Related Articles

close