BSSTET आवेदन शुरू: बिहार में शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की तैयारी शुरू, तीसरे चरण की अहर्ता के लिए अभ्यर्थी इस तरह कर सकते हैं….

पटना। बिहार विशेष विद्यालय अध्यापक पात्रता परीक्षा(Bsstet) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। पात्रता परीक्षा में पास अभ्यर्थी तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए योग्य होंगे। मिली जानकारी के अनुसार 7279 विशेष विद्यालय अध्यापकों का पद सृजित किया गया है और इन पदों पर बहाली होगी, जिसके लिए विशेष पात्रता परीक्षा का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति(Bseb) द्वारा किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए तारीख की घोषणा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जल्द ही की जायेगी।

7279 पदों में से 5534 पहली से पांचवी और 1745 छठी से आठवीं के लिए होगी। अभ्यर्थी आज 2 दिसंबर से 22 दिसंबर तक bsebnet.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग,आर्थिक रूप से पिछड़े,पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को एक पेपर के लिए 960 रूपया और दोनो पेपर के लिए 1440 रूपया जमा करना होगा। वहीं एसएसी और एसटी के लिए एक पेपर के 760 और दोनो पेपर के 1140 रूपये देने होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस परीक्षा में पास अभ्यर्थी आगे बिहार की किसी भी शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए योग्य मानें जायेंगे। इस परीक्षा में अलग अलग वर्गों के के लिए अलग अलग अंक लाना अनिवार्य है। BSEB के लिए कट ऑप मार्क्स सामान्य के लिए 50 फीसदी है, जबकि पिछड़ा वर्ग के लिए 45.5, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के लिए 42.5,एससी और एसटी के लिए 40 दिव्यांग के लिए 40 और महिला के लिए 40 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close