बंपर शिक्षक भर्ती : 1.10 लाख और शिक्षकों की होगी भर्तियां, जानिये कब से होगी आवेदन प्रक्रिया, कब है परीक्षा की संभावित तारीख

पटना। बिहार में शिक्षक भर्ती में कामयाब नहीं हो सके, अभ्यर्थियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। बिहार में शिक्षकों की एक और बंपर भर्ती होने वाली है। बीपीएससी के माध्यम से दूसरे चरण की शिक्षक बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने फिर से शिक्षक बहाली के लिए आवेदन की तारीख घोषित कर दिया है। वहीं, परीक्षा का संभावित समय भी तय कर दिया गया है. अगले महीने आवेदन लेने की शुरुआत की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक दूसरे चरण की शिक्षक बहाली में करीब 1 लाख 10 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग से इसको लेकर सिफारिश मिलने के बाद बीपीएससी ने नियुक्ति प्रक्रिया के लिए तैयारी शुरू कर दी है अधिसूचना के अनुसार दूसरे चरण की अध्यापक नियुक्ति के साथ-साथ पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के स्कूलों में शिक्षक/ प्रधानाध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा का भी आयोजन किया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसमें क्लास 6 से 8 के लिए मध्य विद्यालय शिक्षक, क्लास 09 से 10 के लिए माध्यमिक शिक्षक और क्लास 11 से 12 के लिए उच्च माध्यमिक शिक्षक की नियुक्ति की जायेगी। इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अन्तर्गत प्रारम्भिक शिक्षक (प्रशिक्षित) माध्यमिक शिक्षक (स्नातक प्रशिक्षित) और उच्च माध्यमिक शिक्षक (स्नातकोत्तर प्रशिक्षित) के अलावा प्रधानाध्यापक की भी नियुक्ति की जायेगी।

आपको बता दें कि बिहार में अभी 1 लाख 70 हजार से ज्यादा पदों पर शिक्षक बहाली की प्रक्रिया को बीपीएससी के द्वारा अमली जामा पहनाया गया है, हालांकि इसमें बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार के शिक्षा विभाग की तरफ से सभी जिलों से शिक्षकों की कमी के आंकड़े मांगे गए थे. जो सरकार के पास पहुंच गए हैं। लिहाजा अब शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया फिर से शुरू होने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close