ITBP के जवानों से भरी बस खाई में गिरी, 12 घायल, रेस्क्यू जारी…

उत्तराखंड: चंपावत जिले में गुरुवार सुबह एक हादसा हो गया। 12 जवानों को लेकर जा रही आईटीबीपी की बस खाई में गिर गई। लेकिन पेड़ से टकराने के चलते सभी जवान सुरक्षित बच गए। राहत-बचाव कार्य में जारी है। प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर आईटीबीपी की बस हादसे का शिकार हो गई। आईटीबीपी की 14 वीं वाहिनी की बस 12 जवानों को लेकर पिथौरागढ़ के जाजरदेवल जा रही थी। तभी बस खाई में लुढ़कने वक्त पेड़ में अटक गई। इससे बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीन जवानों को ज्यादा चोट आई हैं, जबकि अन्य जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं। सभी जवानों को उपचार के लिए पीएचसी चल्थी ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। शुक्र रहा कि बस खाई में गिरने के दौरा पेड़ पर अटक गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close