भीषण बस हादसे में 40 कावंड़ियां घायल….. कावंडियों से भरी बस ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर….. ड्राइवर को झपकी आने से …..

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज से एक भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। नेपास ले बाबाधाम जा रहे एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। हादसे में 40 से ज्यादा कांवड़ियां घायल हो गये हैं, घायलों में 7 की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सभी घायलों को पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के भोपतापुर के पास एनएच-27 की है. बस में सवार सभी कांवरिया नेपाल के सोनौली बॉर्डर के रहनेवाले हैं. घायल कांवरियों को इलाज के लिए कुचायकोट CHC और सदर अस्पताल में लाया गया है।

बस ड्राइवर की झपकी आने से बस हादसे की वजह के तौर पर देखा जा रहा है। बस में 56 कांवरिया सवार थे, जो नेपाल से बाबाधाम जा रहे थे। भोपतापुर के पास एनएच-27 पर पहले से ट्रक खड़ी थी. उसी ट्रक में कांवरियों से भरी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। घायलों में महेश विश्वकर्मा, इंद्रावती सहनी, कलावती देवी, शनिचरा देवी, दुसही देवी, रामपति देवी, जगदीश चंद, तारामती देवी, बासपति देवी, दीनानाथ गुप्ता, इंद्रावती देवी, राजकुमारी देवी, राधेश्याम, प्रहलाद, तिरथ केवट, राजेश त्रिपाठी, छोटेलाल सहनी, प्रेमा देवी आदि शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर घायलों को लेकर जब गोपालगंज अस्पताल पहुंचे, तो वहां ना तो डाक्टर थे और ना ही स्वास्थ्यकर्मी। घायल कावंरियों का आरोप है कि सदर अस्पताल में इलाज के लिए एंबुलेंस से लाया गया. जहां बैंडेज-पट्टी करके इंजेक्शन लगाकर छोड़ दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close