CBSE 10TH-12TH Board Exam : प्रैक्टिकल व इंटरनल असेसमेंट का शेड्यूल हुआ जारी…जानिये ये निर्देश किन-किन स्कूलों …

रांची। सीबीएसई बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं और 12वीं क्लास के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम और इंटरनल असेसमेंट की तारीखों का ऐलान कर दिया है. CBSE ने तारीखों का ऐलान विंटर स्कूलों के लिए किया गया है। प्रैक्टिकल एग्जाम और इंटरनल असेसमेंट की तारीख का ऐलान नवंबर 2022 के लिए किया गया है. सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर ऑफिशियल नोटिस भी इस संदर्भ में जारी किया गया है।

सीबीएसई की नोटिस के मुताबिक, विंटर स्कूलों के लिए 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट की शुरुआत 15 नवंबर से होगी. वहीं, ये 14 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। वहीं, बोर्ड ने कहा है कि प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखों का ऐलान विशेष रूप से विंटर स्कूलों के लिए किया गया है। रेगुलर सेशन वाले स्कूलों का इससे कोई संबंध नहीं हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, बोर्ड की तरफ से ये फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि विंटर स्कूलों के जनवरी के महीने में बंद रहने की उम्मीद है। ऐसे में CBSE ने फैसला किया है कि प्रैक्टिकल एग्जाम को समय पर करवा लिया जाए, ताकि फाइनल एग्जाम के दौरान शेड्यूल में गड़बड़ी ना हो।

बोर्ड ने सभी विंटर स्कूलों को यह भी निर्देश दिया है कि सभी प्रैक्टिकल एग्जाम, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट के नंबर प्रैक्टिकल एग्जाम शुरू होने की तारीख से एक साथ अपलोड किए जाएं। ऑफिशियल नोटिस में कहा गया, ‘नंबर की अपलोडिंग संबंधित क्लास की लास्ट डेट तक पूरी हो जाएगी। बोर्ड द्वारा तारीखों के विस्तार पर विचार नहीं किया जाएगा। ’बोर्ड ने स्कूलों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है कि यदि स्टूडेंट्स की संख्या 20 से अधिक है तो एग्जाम एक दिन में दो या तीन सेशन में आयोजित की जानी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close