केंद्र सरकार ने DA बढ़ाया: इन कर्मचारियों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता में की बढ़ोत्तरी, जाने कितना होगा फायदा

नयी दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारी अभी महंगाई भत्ता बढ़ोत्तरी का इंतजार कर रहे हैं, उससे पहले केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के एक वर्ग के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोत्तरी का ऐलान कर दिया है। ये घोषणा सेंट्रल पब्लिक एंटरप्राइजेज (CPEs) के कर्मचारियों के लिए की गई है। महंगाई से निपटने में मदद करने के मद्देनजर सरकार कर्मचारियों को डीए का भुगतान करती है और इन कर्मचारियों को सरकार की ओर से बड़ा तोहफा दिया गया है।

आदेश के मुताबिक ये DA Hike पहली जुलाई 2023 से प्रभावी हैं। केंद्र द्वारा इस संबंध में जारी किए गए एक नोटिफिकेशन के मुताबिक, पब्लिक इंटरप्राइजेज कर्मचारियों के DA यह बढ़ोतरी 1992 के आईडीए पैटर्न (IDA Pattern) के आधार पर की गई है। 1 जुलाई 2023 से लागू हुईं नई दरों के मुताबिक 3,500 रुपये प्रति माह तक बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 701.9 फीसदी यानी 15,428 रुपये होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं 3,501 रुपये से 6,500 रुपये मासिक सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के लिए डीए 526.4 फीसदी होगा, जो न्यूनतम 24,567 रुपये होगा। इसके अलावा 6,500 रुपये से अधिक और 9,500 रुपये तक की बेसिक-पे पाने वाले कर्मचारियों के लिए DA का 421.1 फीसदी होगी, जो न्यूनतम 34,216 रुपये होगा।

इसके अलावा 9500 से ऊपर बेसिक-पे वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 351 फीसदी होगा, जो मिनिमम 40,005 रुपये बनता है. केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन डीए का मौजूदा रेट और बेसिक सैलरी में गुणा के आधार पर किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्मचारियों के लिए DA की नई दरें 1 जुलाई, 2023 से लागू होगी और पुराने सिस्टाम के तहत हर प्वाकइंट के लिए 2 रुपये माने जाएंगे. AICPI के एग्जीुक्यू टिव के लिए 16215.75 रुपये का डीए दिया जाएगा. नोटिफिकेशन के मुताबिक, भारत सरकार के सभी प्रशासनिक मंत्रालयों/विभागों को अपने स्तर पर आवश्यक कार्रवाई के लिए अपने प्रशासनिक नियंत्रण के तहत सीपीएसई के ध्यान में इसे लाने के लिए कहा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close