चंद्रयान -3 ने भेजी चंद्रमा की पहली तस्वीर, इसरो ने जारी किया Video, देखें

बेंगलूर: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार (6 अगस्त) को चंद्रयान-3 के कैमरे में कैद हुई चंद्रमा (Moon) की पहली तस्वीरें जारी की हैं. चंद्रयान-3 ने शनिवार (5 अगस्त) को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के बाद ये नजारा दिखाया. वीडियो में दिख रहा है कि चंद्रमा पर नीले हरे रंग के कई गड्ढे हैं.

देखें वीडियो

मिशन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि 5 अगस्त, 2023 को चंद्र कक्षा में चंद्रयान- 3 से चंद्रमा का नजारा देखने को मिला.

इसरो का मिशन मून अब तक अच्छा रहा है और इसरो को उम्मीद है कि विक्रम लैंडर इस महीने के अंत में 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ISRO ने 5 अगस्त 2023 को चंद्रमा के ऑर्बिट में चंद्रयान-3 को पहुंचा दिया है. अब चंद्रयान-3 चांद के चारों तरफ 1900 किलोमीटर प्रति सेकेंड की गति से चांद के चारों तरफ 170 km x 4313 km के अंडाकार ऑर्बिट में यात्रा कर रहा है।

Related Articles

close