Char Dham Yatra 2025: जानिए कब खुलेंगे केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट, दर्शन की तिथियां घोषित…

Char Dham Yatra 2025: भारत में स्थित 4 पवित्र धार्मिक स्थलों केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा को चार धाम यात्रा कहा जाता है। हिंदू धर्म में इस यात्रा का विशेष महत्व है। तन-मन की शुद्धि के साथ-साथ श्रद्धालु अपने भीतर आध्यात्मिक ऊर्जा के संचार के लिए चार धाम की यात्रा करते हैं। चारधाम के पवित्र मंदिर हर साल अप्रैल-मई के महीनों में खुलते और अक्टूबर-नवंबर में सर्दियों के महीनों की शुरुआत के साथ बंद हो जाते हैं।

Char Dham Yatra 2025:यमुनोत्री और गंगोत्री 

30 अप्रैल, 2025 को अक्षय तृतीया के दिन यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलेंगे। सुबह 10:30 बजे से कपाट खुलेंगे। यमुनोत्री मंदिर के बंद होने की तिथि तय है यम द्वितीया, भाई दूज त्योहार के दिन पड़ती है। वहीं अगर गंगोत्री धाम की बात करें तो दिवाली त्योहार के अगले दिन यानी 22 अक्टूबर 2025 (संभावित) को बंद हो जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Char Dham Yatra 2025:केदारनाथ 

2 मई, 2025 को केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे, जो सुबह 7 बजे से खुलेंगे। केदारनाथ मंदिर के बंद होने की तिथि निश्चित है यानी भाई दूज, 23 अक्टूबर 2025 (संभावित) को, केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाते हैं।

Char Dham Yatra 2025:बद्रीनाथ 

4 मई, 2025 को प्रातः 06:00 बजे बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। इस वर्ष बद्रीनाथ धाम 06 नवंबर 2025 (संभावित) को बंद होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Char Dham Yatra 2025:हेमकुंड साहिब

उत्तराखंड स्थित प्रसिद्ध सिख तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के दरवाजे 25 मई 2025 को दर्शन के लिए खुलेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close