Chardham Yatra: आज से शुरू होगा चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन Registration, ये रही स्टेप बॉय स्टेप पूरी प्रोसेस

हिमालय में चारधाम यात्रा के लिए आधार कार्ड आधारित ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू होगा। यह यात्रा 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी। केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को और बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खोले जाएंगे।

जबकि, हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खोले जाएंगे। चारधाम यात्रा के इच्छुक श्रद्धालु उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर आधार कार्ड के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। दरअसल, उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है, ताकि श्रद्धालु पंजीकरण तिथि पर ही दर्शन का लाभ उठा सकें। इसी क्रम में पवित्र स्थानों पर दर्शन की व्यवस्था की जा रही है।

श्रद्धालु इन बातों का रखें ध्यान

  • पंजीकरण के दौरान सही मोबाइल नंबर दर्ज करें
  • धामों में दर्शन टोकन अवश्य प्राप्त करें
  • यात्रा के दौरान ऊनी कपड़े, छतरी, रेनकोट आदि साथ रखें
  • वरिष्ठ नागरिक यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं
  • पंजीकरण प्रक्रिया में सटीक जानकारी दर्ज करें
  • हेली यात्रा के लिए टिकट वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर बुक करें
  • हेली टिकट प्रदान करने वाले अनाधिकृत व्यक्तियों से बचें
  • धामों में दर्शन कराने वाले अनाधिकृत व्यक्तियों से बचें
  • यात्रा के दौरान जरूरी दवाएं अपने पास रखें
  • यात्रा मार्ग पर गंदगी न फैलाएं
  • वाहन की गति नियंत्रित रखे और उचित स्थान पर पार्क करें
  • अस्वस्थ महसूस करने पर यात्रा टाल दें

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें

टोल फ्री नंबर: 0135-1364, फोन न.: 0135-2559898, 0135-2552627 ई-मेल : touristcare.uttarakhand@gmail.com

चारधाम यात्रा के दौरान दो स्थानों पर चेकपोस्ट स्थापित किये जायेंगे।

विकासनगर विधानसभा क्षेत्र पहले ही चारधाम यात्रा रूट मैप में अपना स्थान बना चुका है। इस बार चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के वाहनों की जांच के लिए क्षेत्र में दो स्थानों पर चेकपोस्ट स्थापित किए जाएंगे। कटापत्थर और हरबर्टपुर बस स्टैंड पर तीर्थयात्रियों के वाहनों की जांच की जाएगी। इसके लिए एआरटीओ कार्यालय स्तर पर तैयारियां कर ली गई हैं। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। सबकुछ ठीक रहा तो इस बार हरबर्टपुर बस स्टैंड पर ऑफलाइन पंजीकरण भी कराया जा सकेगा।
पिछले पर्यटन सीजन के दौरान कटापत्थर चेक पोस्ट पर जाम लग गया था। इस बार क्षेत्र में दो स्थानों पर चेकपोस्ट बनने से स्थानीय व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि इससे पहले सिर्फ हरिद्वार और ऋषिकेश ही चारधाम यात्रा रूट मैप पर थे, लेकिन पिछले यात्रा सीजन में विकासनगर विधानसभा क्षेत्र ने भी अपनी जगह बना ली है।

पिछली बार की समस्याओं को देखते हुए इस यात्रा सीजन के लिए पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। दरअसल, पिछले चारधाम यात्रा सीजन के दौरान मसूरी-कैम्पटी मार्ग पर तीर्थयात्रियों को ले जाने वाले टेंपो ट्रैवलर जैसे वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा के आरंभ में ही क्षमता से अधिक वाहनों के वहां जाने के कारण व्यवस्था ध्वस्त हो गई। उस दौरान केवल कटापत्थर में चेकपोस्ट स्थापित कर यात्री वाहनों की जांच की जा रही थी। इस बीच तीर्थयात्रियों को लंबे ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ा।

कटापत्थर चेकपोस्ट और उसके आसपास के इलाकों में पेयजल और अन्य सुविधाओं की कमी को लेकर भी तीर्थयात्रियों ने हंगामा किया। इसे ध्यान में रखते हुए विधायक मुन्ना चौहान के प्रयासों से हरबर्टपुर बस स्टैंड पर तीर्थयात्रियों के वाहनों के रुकने के लिए स्टॉपेज सेंटर बनाया गया। इसके अलावा तीर्थयात्रियों के लिए आवास और भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। एआरटीओ प्रशासन मनीष तिवारी ने बताया कि कटापत्थर में हाईवे संकरा है और अन्य सुविधाओं का भी अभाव है। हरबर्टपुर बस स्टैंड पर चेकपोस्ट बनने से तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। बस स्टैंड पर चेकपोस्ट बनाने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close