CG NEWS : सेंट्रल जेल का कैदी जिला अस्पताल के बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। रायपुर सेंट्रल जेल का विचाराधीन कैदी दिलीप कुमार अस्पताल से फरार हो गया। जेल में बंद कैदी दिलीप चौहान की तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान वह वॉशरूम की खिड़की तोड़कर भाग गया। जेल प्रहरी ने इस मामले में पंडरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या है पूरा मामला?

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सारंगढ़ निवासी विचाराधीन कैदी को मई में एक गबन के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसे न्‍यायिक अभिरक्षा में सेंट्रल जेल भेजा गया था। तीन जुलाई को उसे इलाज के लिए पंडरी जिला अस्‍पताल ले जाया गया तो, चिकित्‍सकों ने उसे सामान्‍य वार्ड में भर्ती किया। वहीं रात में वॉशरूम जाने के बहाने वह फरार हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी दिलीप चौहान दवाई कंपनी में कैशियर का काम किया करता था। जहां उसने लाखों रुपये का गबन किया था। जिसके आरोप में देवेंद्र नगर पुलिस ने उसके खिलाफ गबन का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। केंद्रीय जेल रायपुर में जेल प्रहरी राजेंद्र कुमार महिलांगे ने अपनी शिकायत में बताया कि, विचाराधीन बंदी दिलीप चौहान की स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे तीन जुलाई को जिला अस्पताल रायपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जिसकी सुरक्षा में मै सात जुलाई की रात 10 से दो बजे तक जिला अस्पताल पंडरी में बंदी के सुरक्षा ड्यूटी में तैनात था।

‌ वहीं जेल प्रहरी ने बताया कि, विचाराधीन बंदी दिलीप चौहान को वॉशरूम जाना था। तो मै उसे वार्ड के अंदर बने वॉशरूम में लेकर गया था, जहां मैंने उसकी हथकड़ी निकाल दी, और वह अंदर चला गया। इसी दौरान उसने वॉशरूम का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और खिड़की के कांच को तोड़कर रात को करीब 12 बजे के आस पास फरार हो गया। आपको बता दें कि, विचाराधीन बंदी दिलीप चौहान सारंगढ़ जिले का रहने वाला है। जो की पुलिस की गिरफ्त से फरार है। पुलिस फरार बंदी की तलाश में जुट गईं हैं।

Related Articles

close