5000 रिश्वत लेते सिटी मैनेजर और पीएमसी रंगे हाथों गिरफ्तार, झारखंड में एसीबी की ताबड़तोड़ कार्रवाई

पलामू : मेदिनीनगर नगर निगम के सिटी मैनेजर अनिल उरांव और पीएमसी राकेश कुमार को एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. अभी जांच चल रही है. सूचना आग की तरह फैली और निगम कार्यालय के सामने भीड़ उमड़ पड़ी है. प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक से प्रति आवास 5000 घूस लेने का आरोप है. एक लाभुक ने एसीबी से शिकायत किया था. उसी आधार पर कार्रवाई की गई है।








