पुलिस विभाग की दो गाड़ियों में टक्कर, डीएसपी, बॉडीगार्ड और ओएसडी घायल, ड्यूटी के लिए आ रहे थे DSP

पटना। पुलिस विभाग की दो गाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें एक ओएसडी और डीएसपी जख्मी हो गए। वहीं गाड़ी में बैठा ड्राइवर भी घायल हो गया। हादसे में दोनों गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे में डीएसपी राजकिशोर बैठा को गंभीर चोटें आई हैं। उनके अंगरक्षक रवि रंजन का हाथ टूट गया है। डीएसपी राजकिशोर बैठा घर से दफ्तर के लिए अपनी स्कॉर्पियो से निकले थे। इस दौरान अटल पथ पर पुनाइचक से सटे रॉन्ग साइड से आ रही पुलिस थाने की गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि इस दौरान डीएसपी के ड्राइवर ने भरसक बचाने का प्रयास किया, जिसके चलते बहुत हद तक कम क्षति हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के OSD ऑफिस के लिए निकले थे। आज बहुत सारी नई गाड़ियों का उद्घाटन हुआ है। उसी में से एक बोलेरो गाड़ी (विदुपुर थाना) रॉन्ग साइड से काफी स्पीड में आ रही थी। OSD की गाड़ी निर्धारित लेन में जा रही थी। अभी विदुपुर थाने की गाड़ी को केंद्रीय चयन पर्षद के कार्यालय के पास रखा गया है। ओएसडी राजीव बैठा समेत तीन लोगों को चोटें आई है। गाड़ी में भी हल्का नुकसान हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close