CRPF जवान की हार्ट अटैक से मौत

जमुई : सीआरपीएफ जवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय सीआरपीएफ जवान अभिषेक कुमार प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कैंप में था. जहां जवान अचानक बेहोश हो गया. वहां मौजूद जवान उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गए. जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. जवान की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है।

बता दें कि मृतक जवान नवादा जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र अंतर्गत महापुर गांव का रहने वाला था. वहीं जिलाधिकारी के आदेश के बाद देर रात शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई और परिजनों को भी घटना सूचना दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ 215 बटालियन के जवान अभिषेक कुमार पिता उपेंद्र सिंह जो नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के महापुर के रहने वाले थे. वो वर्तमान में जमुई जिले में कार्यरत थे. जहां बिहारी मुहल्ले में अपने परिवार के साथ रहते थे. अचनाक हुई मौत जवान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. रविवार को मृत जवान का शव महापुर गांव पहुंचते ही चारो तरफ चीत्कार मच गई. अपने इलाके के लाल के खो जाने का गम हर किसी के चेहरे पर साफ झलक रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close