16% DA बढ़ा : कैबिनेट में बड़ा फैसला, महंगाई भत्ता 16 फीसदी बढ़ी, दो अफसरों को राज्य सरकार ने किया बर्खास्त

पटना। राज्य सरकार ने पेंशनभोगियों को बड़ी सौगात देते हुए महंगाई भत्ता में 16 प्रतिशत की वृद्धि की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में ये फैसले लिये गये। बैठक में कुल 17 एजेंडे पर मुहर लगी है। कैबिनेट में गुरुवार को दो बर्खास्तगी पर भी मुहर लगी। इधर, कैबिनेट में जल संसाधन विभाग के एक्सक्यूटिव इंजीनियर प्रेम प्रकाश को पद से बर्खास्त करने पर हरी झंडी दे दी है। बर्खास्तगी पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है। जबकि कृषि विभाग के कृषि निदेशक रविशंकर प्रसाद सिंह को भी बर्खास्त कर दिया गया है।

वहीं OPS के तहत पेंशनभोगियों की महंगाई भत्ता में वृद्धि का फैसला लिया गया है। पंचम वित्त आयोग से प्राप्त कर रहे पेंशन भोगियों को अब 412 फ़ीसदी डीए मिलेगा । इनके मंहगाई भत्ता में कुल 16 प्रतिशत की वृद्धि की गई है तो छठे वित्त आयोग से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशन भोगियों को 221 फीसदी महंगाई भत्ता कर दी गई है। फिलहाल इनका महंगाई भत्ता 212 फीसदी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पटना से पुनपुन तक इस परियोजना की कुल लंबाई हो गई 11 किलोमीटर, अभी सिपारा से महुली तक 6.7 किलोमीटर एलिवेटेड पथ का निर्माण हो रहा है। एलिवेटेड सड़क का काम दिसंबर 2023 तक पूरा होना है। मीठापुर महुली एलिवेटेड सड़क के लिए 500 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। पटना मीठापुर आरओबी से सिपारा (2.1 किलोमीटर) एलिवेटेड और महुली से पुनपुन तक 4 लेन रोड बनाने के लिए कैबिनेट ने 437 करोड़ की मंजूरी दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close