3 बच्चों की मौत: पानी के गड्ढे में डूबने से भाई-बहन समेत 3 बच्चों की मौत

सीतामढ़ी: जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बरीं गांव के सरेह में चिमनी के पास गड्ढे से मिट्टी लाने गए दो बच्ची और एक बच्चे की रविवार दोपहर डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान बर्री गांव निवासी अशोक ठाकुर की पुत्री सोनी कुमारी (11 वर्ष) व पुत्र आदित्य कुमार (10 वर्ष) और जीतेन्द्र ठाकुर की पुत्री लाडली कुमारी (12 वर्ष) के रूप में की गई है। तीन बच्चों की मौत से गांव में हाहाकर मच गया। घटनास्थल के समीप सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

सूचना मिलने पर आरओ अभिषेक आनंद, थानाध्यक्ष पंकज कुमार व एएसआई देवेंद्र राय ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। तीनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे एक साथ घर से मिट्टी लाने के लिए गड्ढे के पास गये थे। गड्ढे से मिट्टी निकालने के दौरान पैर फिसलने से तीनों में से एक डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में बारी-बारी से दो अन्य बच्चे भी डूब गए। भैंस चराने जा रहे लोगों की नजर डूब रहे बच्चों पर गई तो उन लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद लोगों ने तीनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला, लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close