जवान की मौत: ड्यूटी के दौरान अचानक से गिरा जवान, अस्पताल ले जाने से पहले ही चली गयी जान, परिजनों का….

सीवान। असम राइफल के जवान की ड्यूटी के दौरान मौत हो गयी। जवान का नाम मोहम्मद शाहिद अली है। शाहिद महाराजगंज थाना क्षेत्र के चकमहमदा गांव का रहने वाला था। जानकारी के दौरान ड्यूटी के दौरान जवान शाहिद अचानकर से नीचे गिर गया और फिर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद परिवारवालों का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक गिरने के बाद साथी जवानों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जवान की मौत हार्ट अटैक से बतायी जा रही है। हालांकि सेना इस मामले में जांच रिपोर्ट अभी देगी, उसके बाद ही स्पष्ट हो पायेगा, कि मौत की वजह क्या है। असम राइफल के जवान मोहम्मद शाहिद की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। जवान अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। 18 वर्ष पहले असम राइफल में भर्ती हुआ था। पत्नी जरीना परवीन ने बताया कि दिसंबर में ही छुट्टी लेकर धान की कटनी के मौसम में घर आए थे। ऐसी घटना घटेगी कोई अंदाजा नहीं था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जवान मोहम्मद शाहिद की दो पुत्री आफरीन आल्या (7) और अतिफा आल्या (5) है और पत्नी 2 माह की गर्भवती है। पिता की मौत की सूचना के बाद दोनों बेटियों का भी रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। पत्नी ने बताया कि गुरुवार के सुबह ही फोन से बात हुई थी। बातचीत के दौरान उन्होंने सब कुछ सही बताया था। अचानक कैसे क्या हो गया कुछ पता नहीं है।जवान के मृत्यु की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। सभी लोग इस घटना के बाद गमगीन है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close