BPSC शिक्षक की मौत: शिक्षक भर्ती रिजल्ट के 10 दिन बाद ही शिक्षक की हुई मौत, दस्तावेज जमा कराने जा रहे अभ्यर्थी की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर

कटिहार। BPSC की शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करने के 10 दिन बाद ही एक अभ्यर्थी की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना गेराबारी-कटिहार मुख्य सड़क मार्ग एन एच 81 पर कोलासी पुल के पास की है। डीएलएड शिक्षक का उनका रिजल्ट 10 दिन पहले ही आया था। शिक्षक बन पाने का जश्न ठीक से वो मना भी नहीं पाये थे, कि सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गयी।

शिक्षक का नाम आशुतोष कौशल है। बीपीएससी शिक्षक में चयन के बाद वो भर्ती संबंधी विद्यालय के जरूरी कागजात को जमा करने कोढ़ा से कटिहार जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक मृतक की 3 वर्ष पूर्व शादी हुई थी उसका डेढ़ साल का बेटा भी है।जानकारी के मुताबिक शिक्षक गेराबाडी से कटिहार की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान एक वाहन कटिहार की तरफ से आ रहा था। दोनो के बीच टक्कर हो गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना में बाइक सवार शिक्षक आशुतोष की मौत हो गयी। कोलासी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। इधर नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मृतक आशुतोष कटिहार रेलवे कॉलोनी में रहते थे। मृतक आशुतोष कौशल इससे पहले उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोढा में नियोजित सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।10 दिन पहले ही आशुतोष ने बीपीएससी की शिक्षक भर्ती परीक्षा पास की थी। जानकारी के मुताबिक उनके एक भाई सिविल एसडीओ है, वहीं पिताजी रेलवे में कार्यरत है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close