CISF जवान की मौत : ड्यूटी के बाद गये थे चाय पीने, तभी पिस्टल की चल गयी गोली, जबड़े में घुसी गोली, सिर को चीरती हुई कार की छत के आर-पार हुई

जयपुर। CISF जवान की अपनी ही बंदूक से मौत हो गयी। जवान का नाम देवीलाल था, जो राजस्थान में चुनाव ड्यूटी के लिए आया हुआ था। घटना सीकर जिले के फतेहपुर के बुद्धगिरी मंडी के पास मंगलवार सुबह 6 बजे की है। जानकारी के मुताबिक गुवाहाटी,असम में कार्यरत सीआईएसएफ जवान देवीलाल की राजस्थान में विधानसभा चुनाव में ड्यूटी लगी थी। जवान देवीलाल गांव चनाना, चिड़ावा झुंझुनूं का रहने वाला था।

जानकारी के मुताबिक देवीलाल अपने तीन साथियों के साथ कार से बुद्धगिरी मंडी के पास चाय की दुकान पर गए थे। चाय पीने के बाद आराम करने के लिए वापस कार से बुद्धगिरी मंडी परिसर स्थित धर्मशाला जा रहे थे। इस दौरान अचानक देवीलाल से अपनी ही राइफल का ट्रिगर दब गया। जबड़े से घुसी गोली सिर को चीरती हुई कार की छत से बाहर निकल गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आनन-फानन में साथी जवानों ने उसी कार में फतेहपुर के राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जवान देवीलाल ने सात साल पहले नौकरी जॉइन की थी। डेढ़ साल पहले ही देवीलाल की शादी हुई थी। जवान के कोई संतान नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close