पति-पत्नी की मौत: चार घंटे से भीतर दोनों ने कर ली आत्महत्या, पहले पत्नी की हुई मौत, तो मायके वालों ने पति पर लगाया आरोप, डर से पति ने भी दी जान

सीवान। चार घंटे के भीतर पति-पत्नी की लाश निकली, तो पूरा इलाका सन्न रह गया। महज कुछ ही घंटों के भीतर पति-पत्नी दोनों ने आत्महत्या कर ली। मामला सीवान के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव का है। मृतक दंपती की पहचान बंगरा निवासी विमल यादव के बेटे अमित यादव (22) और अमित की पत्नी रूबी देवी (21) के रूप में हुई है। दोनों की मई 2022 में शादी हुई थी। लड़की दो महीने प्रेग्नेंट भी थी।

जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे भी दोनों में लड़ाई हुई थी जिसके बाद दो बजे पति ने पत्नी को खाना खाने के लिए कहा। इस बात पर फिर दोनों में लड़ाई हो गई और लड़की ने कमरे में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक पत्नी ने पहले जान दी। जिसके बाद मायके वालों ने पति को खूब हड़काया। पति पर हत्या का आरोप लगाया गया, जिसके बाद डर से पति ने भी शाम सात बजे सुसाइड कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक पति पत्नी दोनों के बीच हमेशा नोक झोंक होता रहता था। खाना खाने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद लड़की ने खुदकुशी कर ली। लड़के ने देखा तो गांव वालों को बताया। अंदर से दरवाजा बंद था। रूबी दरवाजा बंद कर पंखे में दुपट्टा डालकर लटक गई। खिड़की से पंखा से लटका हुआ देख परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे उतारा। लड़की के मायके वाले आए और मेरे बेटे को डरा धमकाकर चले गए। कहा कि तुमने ही मारा है। तुमको भी मार देंगे। इसी डर से मेरे बेटे ने भी आत्महत्या कर ली है। शाम के करीब 7 बजे अमित भी उसी पंखे में वही दुपट्टा का फंदा बनाकर लटक गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close