धोनी का ये धुरंधर बल्लेबाज ने महिला क्रिकेटर संग रचायी शादी, फाइनल में धोनी के पैर छुकर लिये थे आशीर्वाद

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad Marriage Utkarsha Pawar) ने शादी कर ली है। ऋतुराज ने महिला क्रिकेटर से शादी रचाई है. दुल्हनियां का नाम उत्कर्षा पवार है। उत्कर्षा महाराष्ट्र की तरफ से क्रिकेट खेलती है. 24 साल की उत्कर्षा (Utkarsha Pawar) दाएं हाथ की मीडियम पेसर हैं. वो 2021 में लिस्ट ए क्रिकेट खेल चुकी हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को IPL 2023 सीजन में चैम्पियन बनाने में स्टार ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ शादी के बंधन में बंध गए हैं। चेन्नई ने यह पांचवीं बार खिताब जीताने में ऋतुराज की अहम भूमिका रही थी। आईपीएल फाइनल में ऋतुराज और उत्कर्षा साथ दिखे थे। उत्कर्षा ने आईपीएल खिताब जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी से पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था। इसके फोटो और वीडियो वायरल हुए थे. ऋतुराज और उत्कर्षा की शादी महाबलेश्वर में हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ को इसी हफ्ते होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए भारतीय टीम में चुना गया था, मगर उन्होंने शादी के लिए ब्रेक ले लिया था। ऋतुराज टीम इंडिया की रिजर्व लिस्ट में थे. ऋतुराज ने खुद इंस्टाग्राम पर कई सारे फोटोज शेयर कर शादी की जानकारी दी है.

बता दें कि उत्कर्षा महाराष्ट्र की तरफ से क्रिकेट खेलती है. 24 साल की उत्कर्षा दाएं हाथ की मीडियम पेसर हैं. वो 2021 में लिस्ट ए क्रिकेट खेल चुकी हैं. इसके बाद से टीम में मौका नहीं मिला है. पुणे की रहने वाली उत्कर्षा ने इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन एंड फिटनेस साइंसेज की पढ़ाई भी कर रही है। वो इस समय काफी ट्रेंड में हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आईपीएल 2023 सीजन के फाइनल में धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को शिकस्त दी थी. तब खिताब जीतने के बाद उत्कर्षा और ऋतुराज ने साथ में IPL ट्रॉफी उठाई थी. तभी से दोनों की फोटो काफी वायरल हो रही और दोनों ट्रेंड में भी रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close