DIG ने की छेड़खानी: नाइट क्लब में DIG रैंक के IPS ने की महिला से छेड़छाड़, जांच हुई शुरू, मुख्यमंत्री ने कहा…

दिल्ली। DIG पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। महिला की शिकायत पर DIG के खिलाफ जांच शुरूहो गयी है। IPS का नाम ए कोन है। आरोप है कि डीआईजी ने पब में महिला के साथ छेड़खानी की। ये वाक्या गोवा के बागा-कैलंगुट में एक नाइट क्लब में सोमवार रात को हुई थी। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें वो महिला के साथ अभद्रता करते हुए नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक डीआईजी ए कोन पब आये थे। इस दौरान उनकी एक महिला से कहासुनी हो गई। महिला ने डीआईजी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद क्लब में हंगामा हो गया। ये भी पता चला है कि आईपीएस अधिकारी मेडिकल लीव पर थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये क्लब गोवा के किसी बड़े नेता के करीबी का है। जिसके बाद मामला गोवा के सीएम प्रमोद सावंत तक पहुंच गई। अभी गोवा में विधानसभा सेशन भी चल रहा है। लिहाजा ये मामला विधानसभा में भी उठ गया।इस दौरान गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को सदन को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिन्होंने तटीय राज्य के बागा-कैलंगुट में एक नाइट क्लब में एक महिला पार्टी कर्मी के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था।

गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक विजय सरदेसाई ने विधानसभा में इस मुद्दे का उल्लेख किया और अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सरदेसाई ने संबंधित अधिकारी को निलंबित करने की मांग की। सावंत ने कहा, “हम ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे।” सूत्रों ने बताया कि अधिकारी द्वारा उसके साथ दुर्व्यवहार करने के बाद महिला ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कथित तौर पर अधिकारी के साथ मारपीट की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close