शादी के तुरंत बाद दे दिया तलाक, दुल्हे की करतूत पर दुल्हन रोते-रोते हुई बेहोश, उधर बेरहम दुल्हा बिना दुल्हन के लिए लौटा

आगरा। शादी के चंद घंटों बाद ही दूल्हे ने दुल्हन को तीन तलाक दे दिया। इस वाकये से दुल्हन को ऐसा सदमा लगा कि वह रोते-रोते बेहोश हो गई। दरअसल दहेज में कार और जेवर की डिमांड करते हुए शौहर ने स्टेज पर ही सबके सामने दुल्हन को तलाक तलाक तलाक बोल दिया। दुल्हन पक्ष के परिवारजनों ने दूल्हा पक्ष को खूब समझाया। हाथ पैर जोड़े, गिड़गिड़ाए लेकिन दहेज के लालच में अंधे लड़का पक्ष ने एक नहीं सुनी और बिना बहू को विदा कराए चलते बने।

जानकारी के मुताबिक आगरा फतेहाबाद रोड प्रियांशु गार्डन में उसकी दो सगी बहनों की शादी एक साथ हो रही थी। बहन गौरी का निकाह हो गया था। वह हंसी खुशी विदा भी हो गई। वहीं दूसरी बहन डोली का निकाह आसिफ के साथ हो रहा था। बारात सुबह के 4:00 बजे पहुंची. शादी की रसम पूरी करते-करते सुबह के 6:00 बज गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शादी की पूरी रसम अदा हो चुकी थी। उसके बाद दूल्हा पक्ष के लोगों ने खाने को लेकर नाराजगी जताई। धीरे-धीरे डिमांड बढ़ती गई। दूल्हा पक्ष यहीं नहीं रुका उन्होंने लग्जरी गाड़ी और गहने की डिमांड कर डाली। दुल्हन पक्ष की इतनी हैसियत नहीं थी कि वो लग्जरी गाड़ी दे सकें। इसी को लेकर मामला तूल पकड़ता गया और लड़का पक्ष बिना बहू को विदा कराए तलाक देकर चलता बना।

दावत पर करीब ₹30 लाख खर्च किए. कैश, गहने और गृहस्थी का पूरा सामान दिया. लेकिन निकाह के चंद घंटों बाद आसिफा के परिवारजन दहेज में लग्जरी कार और गहनों की डिमांड करने लगे. डिमांड पूरी ना होने पर बारात लौटा कर चले गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close