खूंटी में घरेलू विवाद बना दो मौतों की वजह, पत्नी की हत्या के बाद पति ने जंगल में की आत्महत्या

Domestic dispute leads to two deaths in Khunti; husband commits suicide in the forest after killing his wife.

रांची/खूंटी: मामूली विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर पति ने भी अपनी जान दे दी। मामला झारखंड के खूंटी जिले की है, जहां सायको थाना क्षेत्र के जिलिंगकेला गांव में एक घरेलू विवाद ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया। आरोप है कि 60 वर्षीय पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और इसके बाद जंगल में जाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान लूंदा मुंडा (60 वर्ष) और उनकी पत्नी गरमी मुंडा उर्फ मंगरी मुंडा (65 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शुक्रवार को किसी घरेलू बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में लूंदा मुंडा ने टांगी (कुल्हाड़ी) के पिछले हिस्से से पत्नी के माथे पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बेटे के घर लौटने पर हुआ घटना का खुलासा

घटना की जानकारी दो दिन बाद सामने आई। दंपती का बेटा, जो बिहार के महुआ स्थित एक पोल्ट्री फार्म में काम करता है, रविवार शाम जब घर लौटा तो माता-पिता को घर पर नहीं पाया। काफी तलाश के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चला तो उसने सायको थाना पुलिस को सूचना दी।

जंगल में मिला पति का शव

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया। खोजबीन के दौरान हितडीह के पास जंगल में लूंदा मुंडा का शव बरामद हुआ। वहीं, महिला का शव घर के पीछे मिला।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रांची स्थित रिम्स भेज दिया है। सायको थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद का प्रतीत होता है।

 

मृतक के पुत्र के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या टांगी से वार कर की गई है। वहीं, पति द्वारा आत्महत्या किए जाने की भी जांच की जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close