DSP का खूनी खेल : ACP ने पत्नी-भतीजे को गोली मारी, फिर खुद को भी पिस्टल से उड़ाया, तीनों की मौत, मचा हड़कंप

पुणे। DSP ने पहले अपनी पत्नी और भतीजे को गोली मारी, फिर खुद को भी गोली मार ली। दहलाने वाली ये घटना पुणे के अमरावती की है। DSP का नाम भरत गायकवाड़ है, जब अमरावती में ACP के तौर पर पदस्थ थे। देर रात उन्होंने पहले पत्नी और भतीजे को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली। घटना में तीनों की मौत हो गयी है। जानकारी के मुताबिक, एसीपी भरत गायकवाड वर्तमान में अमरावती में कार्यरत थे. इस घटना से पहले वो अपने घर पुणे आए हुए थे. उन्होंने देर रात को अचानक पत्नी और भतीजे को गोली मार दी।

घटना आज सुबह करीब 3.30 बजे 57 वर्षीय एसीपी भरत गायकवाड़ के बानेर इलाके में स्थित उनके घर की है। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे एसीपी ने कथित तौर पर सबसे पहले अपनी पत्नी के सिर में गोली मारी। इसके बाद गोली की आवाज सुनकर उनका बेटा और भतीजा दौड़कर आया और दरवाजा खोला। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला एसीपी ने अपने भतीजे पर गोली चला दी, जो सीने में लगी। उसके बाद गायकवाड़ ने खुद को सिर में गोली मार ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अन्य दो मृतकों की पहचान एसीपी भरत गायकवाड़ की पत्नी मोनी गायकवाड़ (44) और भतीजे दीपक (35) के रूप में हुई है। हालांकि, हत्या और उसके बाद आत्महत्या के सही कारण का अभी पता नही चल पाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना पुणे के लक्ष्मण नगर लेन- 5 राजग्रह बंगलो डी मार्ट के पीछे बानेर की है। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें नजदीकी ज्यूपिटर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर्स ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना में लाइसेंसी रिवॉल्वर इस्तेमाल हुई या प्राइवेट इसकी जांच चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close