11 यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों को मिलेगा सेवांत लाभ,इस माह का होगा भुगतान

पटना। राज्य के 11 विश्वविद्यालयों और उनसे संबंधित अंगीभूत महाविद्यालयों में सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों को सेवांत लाभ का भुगतान जल्द होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को संबंधित विश्वविद्यालयों के बैंक खाते में 186 करोड़ 48 लाख रुपये जारी किया गया।

इसमें से 25 करोड़ 91 लाख रुपये की राशि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा को आवंटित की गयी है जिससे अक्टूबर का सेवांत लाभ का भुगतान वहां के शिक्षकों व कर्मियों को किया जाएगा। शेष 10 विश्वविद्यालयों के शिक्षकों व कर्मियों को नवंबर का सेवांत लाभ दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षा विभाग के मुताबिक, पटना विश्वविद्यालय को 10 करोड़ 26 लाख 45 हजार, मगध विश्वविद्यालय को 26 करोड़ 37 लाख 42 हजार, बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय को 26 लाख 75 हजार 20 लाख, जय प्रकाश विश्वविद्यालय को 7 करोड़ 66 लाख 96 हजार, बीएन मंडल विश्वविद्यालय को 13 करोड़ 78 लाख 32 हजार और तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय को 10 करोड़ 74 लाख 45 हजार जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close