कर्मचारियों को मिलेगा 12,000 रुपये : राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा, दिवाली में ले सकेंगे 12 हजार रुपये, इन कर्मचारियों को होगा फायदा

चंडीगढ़। दिवाली के पहले कर्मचारियों को तोहफा देने का सिलसिला जारी है। हरियाणा सरकार ने केंद्र के बराबर 46% महंगाई भत्ता देने के बाद कर्मचारियों को एक और अच्छी खबर दी है। सरकार की ओर से दीपावली पर कर्मचारियों को सैलरी से 12 हजार रुपए एडवांस देने का फैसला किया है। हरियाणा सरकार के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी की ओर से जारी ऑर्डर में कहा गया है कि कर्मचारी 8 नवंबर से पहले इसका लाभ उठा सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि कर्मचारी सैलरी एडवांस को इंस्टालमेंट के जरिए चुका सकेंगे।

दरअसल ऐसे आदेश के पीछे दो मकसद होते हैं। सरका को पता है कि अगर कर्मचारियों के जेब में पैसे होंगे, तो उसकी रंगत दिवाली के बाजार में भी दिखेगा। जाहिर है खरीददारी ज्यादा होगी और बाजार में रौनक बढ़ेगा। लिहाजा राज्य सरकार ने कर्मचारियों को एडवांस देने का फैसला लिया है। इसका फायदा ग्रुप डी के कर्मचारी को मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में इजाफे का एलान कर दिया है। राज्य के 3.5 लाख सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा किया गया है।. अब हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानी डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया है। इसके साथ ही एडवांस लेने की भी इजाजत दे दी गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close