प्यार में सात समंदर पार से आई अंग्रेजी मैम, हैरान कर देगी आपको ये अनोखी प्रेम कहानी

कहते हैं कि प्यार सरहद की बेड़ियों को तोड़ देता है। ऐसा ही कुछ नजारा बीते सोमवार को नगर में भी देखने को मिला। सात समुंदर पार से आई विदेशी युवती ने हिंदू रीति-रिवाज से बिहार के लड़के से शादी रचाई है।

साउथ अफ्रीका के जोहानसबर्ग की रहने वाली दुल्हनिया किम मोलेनार और नगर निवासी अमित कुमार की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। जिनकी शादी हिंदू रीति रिवाज से सोमवार को रामनगर -नरकटियागंज मुख्य पथ पर स्थित पर किशोरी वाटिका में धूमधाम से हुई। जिन्हें आशीर्वाद देने के लिए नगर के कई लोग जमा हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमित कुमार वर्ष 2013 में साउथ अफ्रीका गए, जहां जोहांसबर्ग में मार्केटिंग लीडर के तौर पर काम करने लगे। इसी कंपनी में पैम मोलेनर की पुत्री किम भी काम करती थी।

दोनों के घर परिवार को भी यह थोड़ा नागवार लगा। परंतु, बाद में दोनों की खुशी के आगे माता-पिता को झुकना पड़ा। आखिर अपने घर परिवार के बीच हिंदू तरीके से शादी संपन्न करने पर सहमति बनी, जिसकी सहमति किम की माता पैम ने भी दे दी और शादी का दिन निर्धारित हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close