IPL 2026 में सब कुछ बदल गया! BCCI के 5 सख्त नियम… एक फैसला तो 18 साल में पहली बार

नई दिल्ली। Indian Premier League के 19वें सीजन यानी IPL 2026 का मंच पूरी तरह तैयार है, लेकिन इस बार सिर्फ मुकाबले ही नहीं, नियम भी चर्चा का केंद्र बन गए हैं। Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने सीजन शुरू होने से ठीक पहले 5 ऐसे सख्त बदलाव लागू कर दिए हैं, जो पिछले 18 सालों के इतिहास में कभी नहीं देखे गए।

28 मार्च से शुरू हो रहे इस सीजन में 10 टीमें करीब 2 महीने तक खिताब के लिए भिड़ेंगी। लेकिन इस बार खिलाड़ियों की आज़ादी पर लगाम और नए नियमों का साया पूरे टूर्नामेंट पर देखने को मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

IPL 2026 के 5 बड़े बदलाव

1. मैच के दिन नेट प्रैक्टिस पूरी तरह बंद
अब कोई भी टीम मैच वाले दिन नेट प्रैक्टिस नहीं कर सकेगी। इतना ही नहीं, एक टीम दूसरी टीम के नेट्स का इस्तेमाल भी नहीं कर पाएगी, भले ही समय बचा हो।

2. खिलाड़ियों के लिए टीम बस अनिवार्य
स्टेडियम आने-जाने के लिए अब खिलाड़ियों को सिर्फ टीम बस का ही इस्तेमाल करना होगा। परिवार के सदस्य साथ नहीं आ सकेंगे और नियम तोड़ने पर कार्रवाई तय है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

3. आईडी कार्ड के बिना एंट्री नहीं
हर खिलाड़ी और स्टाफ मेंबर को हर वक्त अपना आईडी कार्ड साथ रखना होगा। डगआउट या मैदान में बिना परमिशन किसी भी बाहरी व्यक्ति की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

4. ऑरेंज और पर्पल कैप पर भी सख्ती
अब ऑरेंज और पर्पल कैप होल्डर खिलाड़ियों को मैच के दौरान कैप पहनना अनिवार्य होगा। शुरुआती 2 ओवर तक कैप उतारने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में स्लीवलेस जर्सी पर भी रोक लगा दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

5. सभी कप्तान होंगे भारतीय – इतिहास में पहली बार
इस बार सबसे बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव कप्तानी को लेकर है। IPL 2026 में सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय होंगे। Pat Cummins की गैरमौजूदगी में Ishan Kishan को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे यह ऐतिहासिक स्थिति बनी है।

इस बार IPL सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि नियमों की सख्ती और अनुशासन का भी बड़ा इम्तिहान बनने जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इन बदलावों का असर मैदान पर कितना दिखाई देता है और कौन सी टीम इन नए नियमों के बीच बाजी मारती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close