फर्जी IAS और सांसद का फर्जी पहुंच गया उप राज्यपाल से मिलने, ASI को गेट पर हड़काया, जानिये फिर क्या हुआ

नयी दिल्ली। खुद को IAS और सांसद प्रतिनिधि बताकर दो फर्जी IAS सीधे एलजी आवास में दाखिल हो गए। दोनों ने एलजी आवास के कर्मचारियों पर धौंस जमाने की कोशिश भी की। मामला संदिग्ध लगने पर एलजी आफिस के स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। जांच हुई तो दोनों की पोल खुल गई और पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है।

दोनों आरोपियों को सिविल लाइंस पुलिस ने गलत पहचान बताने की धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। ‘एक आरोपी अभिमन्यु सेठी (41) निवासी जाजापुर, उड़ीसा के रूप में हुई है. दूसरे आरोपी की पहचान अभिषेक चौधरी (27 वर्ष) के रूप में हुई है जो दिल्ली के गोकुलपुरी का रहने वाला है. दोनों संदिग्धों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोनों सोच रहे थे कि पहचान बदलकरर एलजी से मिलेंगे और फिर रूतबा दिखाकर आसानी से पैसा कमाने के लिए एलजी के साथ अपनी तस्वीरों का दुरुपयोग करेंगे.आगे की जांच जारी है.’जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस स्थित एलजी आवास के सामने एक कार रुकी। गेट पर तैनात एएसआई किरनपाल ने कार में बैठे शख्स से आने का कारण पूछा।

चालक की सीट के बगल में बैठे शख्स ने खुद को आईएएस अभिमन्यु सेठी बताया और कहा कि वह पीएमओ में पदस्थ है। अभी वह एलजी साहब से मिलने के लिए आया है। इसपर एएसआई ने एलजी स्टाफ से बात की फिर निर्देश के अनुसार कार में बैठे दोनों शख्स को एलजी आफिस वाले प्रवेशद्वार पर जाने के लिए कहा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अनुमति मिलने पर दोनों युवक आफिस के रिसेप्शन पर पहुंचे। इस बार दूसरे युवक ने खुद का नाम अभिषेक बताया और कहा कि वह दिल्ली से सांसद का पीए है। वहीं अभिमन्यु सेठी का परिचय आईएएस के तौर पर दिया। दोनों ने एलजी से मिलवाने के लिए कहा। इसके बाद दोनों को पीएसटीओ एलजी आफिस भेज दिया गया, लेकिन बातचीत के दौरान दोनों संदिग्ध लगे। इसके बाद सिविल लाइंस थाने के एसएचओ राजीव कुमार को सूचना दी गई। साथ ही स्थानीय पुलिस के आने पर दोनों को सौंप दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close