अग्निकांड: भोज का भोजन बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लगने से एक ही परिवार के 11 लोग झुलसे, चार की हालत गंभीर

यूपी । श्राद्ध कर्म में भोज के लिए बन रहे भोजन के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिससे एक ही परिवार के 11 लोग बुरी तरह से झुलस गए। चार की हालत नाजुक बताई जा रही है जिन्हें इलाज के लिए झांसी रेफर किया गया है। घटना हमीरपुर जिले की बताई जा रही है।

क्या है मामला

घटना के संबंध में राठ के SDM पवन पाठक के अनुसार बताया गया की मुगलपुरा इलाके के निवासी परम लाल साहू की पत्नी किशोरी देवी का 2 दिन पहले बीमारी की वजह से निधन हो गया था। जिसकी वजह से शुक्रवार को घर में अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। अस्थि विसर्जन शुद्धता कार्यक्रम में बन रहे खाने के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर में आग रिसाव होने की वजह से आग लग गई। जिसमें कुल 11 लोग झुलस गए। झुलसने वाले में श्याम विहारी (55) पुत्र परमलाल, प्रकाश साहू (63) पुत्र परमलाल, गोपीनाथ उर्फ आनंद साहू (66), जगत साहू (54), श्याम विहारी का नाती आयुष (15), पुत्र अखिलेश, राजदीप (25) पुत्र श्याम विहारी, वीरेन्द्र साहू (30), ओमकार (11) पुत्र मनोज व फूला देवी (64) पत्नी गोपीनाथ समेत 11 लोग आग से झुलस गए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आग लगने से आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया।पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग से झुलसे सभी लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आयुष, ओमकार, प्रकाश व फूला देवी को झांसी रेफर कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close