सुधर जाओ….बोलकर पूर्व मंत्री व भाजपा नेता RCP सिंह के रिश्तेदार को मारी गोली

नालंदा : बिहार के नालंदा में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता आरसीपी सिंह के रिश्तेदार पर फायरिंग का मामला सामने आया है। जिसमें पिंटू कुमार नाम का शख्स घायल हो गया है। जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। पिंटू कुमार पर हुए हमले की जानकारी खुद आरसीपी सिंह ने दी है। और जदयू नेता पर हमले का आरोप लगाया है। साथ ही नीतीश सरकार पर हमला बोला है। मामला धरहरा गांव का है।

सुधर जाओ, बोलते ही मारी गोली

अस्पताल में भर्ती पीड़ित पिंटू सिंह ने बताया कि घर आए शख्स ने उससे कहा कि सुधर जाओ, वह कह रहे थे कि उसे (आरसीपी सिंह) तो बर्बाद कर देंगे, लेकिन तुम सुधर जाओ। उनके इतना बोलने पर मैं पीछे पलटा ही था कि इतने में उनमें से एक ने बंदूक निकाल ली। मैंने उनसे कहा कि मेरे आरसीपी सिंह से पारिवारिक संबंध हैं, लेकिन मुझे गोली क्यों मार रहे हो। इतने में ही एक शख्स में मुझपर फायरिंग कर दी। आरोपी के साथ करीब 3 लोग और थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरसीपी सिंह ने नीतीश पर साधा निशाना

वारदात के बाद आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा, ‘मेरा घायल रिश्तेदार जिस आरोपी का नाम ले रहा है, वह जेडीयू में है. नीतीश बाबू के पास अब कोई काम नहीं बचा है. उनमें राजनीतिक रूप से लड़ने की हिम्मत नहीं बची है. इसलिए अब मेरे रिश्तेदारों को गोली मरवा रहे हैं. रिश्तेदारों से कह रहे हैं कि आरसीपी सिंह को बर्बाद कर देंगे.’ उन्होंने सवाल किया कि उनका कोई रिश्तेदार उनके पास आ रहा है तो उसे गोली मार दी जा रही है. ये बिहार में किस तरह का गुंडाराज चल रहा है?

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close