बेगूसराय में लावारिश बम के फटने से पांच लोग घायल

बेगूसराय। मंगलवार की दोपहर खंडहरनुमा घर में मिले लावारिस डब्बा बम के विस्फोट से पांच बच्चे जख्मी हो गए।

बम विस्फोट में बच्चों के जख्मी होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी बच्चों को इलाज के लिए बेगूसराय स्थित पेनशिया अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार सभी बच्चे गांव के ही एक खाली खंडहरनुमा घर के समीप खेल रहे थे। इसी क्रम में खंडहरनुमा घर में गेंद जाने पर एक बच्चा गेंद लाने गया था। उक्त घर में बच्चे के गेंद के अलावा टेप से बंधा डब्बा बम मिला।

बच्चे डिब्बा बम लेकर बाहर निकले और कौतुहलवश उसे खोलने का प्रयास करने लगे। इसी क्रम में डब्बे को दीवार पर पलटते ही विस्फोट हो गया। विस्फोट में एक बच्चे की दोनों कलाई उड़ गई है वहीं अन्य बच्चे भी गंभीर रूप से झुलसे हैं।जख्मी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close