फुटबॉलर की हत्या : दो युवकों की लड़ाई में कर रहा था बीच बचाव, चाकू मारकर कर दी हत्या

बेतिया। फुटबॉलर की हत्या से सनसनी फैल गयी है। घटना बेतिया की बतायी जा रही है। डिस्ट्रिक लेवल के फुटबॉलर की चाकू से गोदकर हत्या की गयी है। घटना बेतिया के छावनी पेट्रोल पंप की है। युवक का नाम शाहिद एकराम (18) है। एकराम के गले में चाकू मारा गया है। वह मनुआपुल के शेख धुरवा निवासी मो. एकरामुद्दीन का बेटा था। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक शाहिद बेतिया-नरकटियागंज पथ में कुड़ियाकोठी के पास दुकान का फर्नीचर तैयार करवा रहा था। दोपहर में बढ़ई ने कुछ सामान मंगाने के लिए कहा था। सामान लाने के लिए शाहिद बेतिया जा रहा था। इसी दौरान छावनी पेट्रोल पंप के पास उसने देखा कि नवका टोला निवासी एक करीबी के बेटे से छावनी के कुछ लड़के मारपीट कर रहे थे।युवक उसे ही बचाने गया था तभी बदमाशों ने उसका गला रेत दिया। उसकी मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शाहिद एकराम मौके पर ही गिर गया। गांव के शाहबाज आलम और अफताब ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना को अंजाम देने वाले अपराधी वहां से भागने लगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close