बड़ा हादसा : डेयरी प्लांट में गैस रिसाव से मचा हड़कंप, एक मजदूर की मौत, दर्जनों घायल, बेहोश होकर गिरने लगे मजदूर

हाजीपुर। बिहार के हाजीपुर में बड़ी घटना की खबर आयी है। औद्योगिक क्षेत्र स्थित राज फ्रेश डेयरी में अमोनिया गैस सिलेंडर रिसाव होने से करीब दो दर्जन से अधि‍क मजदूरों और कर्मचारि‍यों की तबीयत बिगड़ गई। घटना में एक की मौत हो गई है। मृतक दीनानाथ सिंह मनेर का रहने वाला बताया गया है। आननफानन में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया जिसमें इलाज के दौराब एक मजदुर की मौत हो गई। मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। सभी मजदूरी इधर-उधर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं जिले के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही कई दमकल की गाडियां भी मौके पर पहुंची। मामला वैशाली जिला के औधोगिक थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित राज फ्रेश डेयरी की है। जानकारी के मुताबिक काम करने के दौरान फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव होने लगा। अमोनिया गैस रिसाव से लगभग दर्जन भर मजदूर बेहोश हो गए। मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सभी मजदूरी इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही डीएम यश पाल मीणा, एसपी रविरंजन कुमार,एडीएम विनोद कुमार एसडीओ अरूण कुमार,एसडीपीओ ओमप्रकाश, औधोगिक क्षेत्र थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार पुष्पेन्द्र समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे। फिलहाल उन सबों में बहुत का इलाज सदर अस्पताल में तो कईयों का इलाज निजी क्लीनिकों में चल रहा है।

राज फ्रेश डेयरी प्रोडक्ट आइसक्रीम बनाने वाली फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव के कारण कैजुअल्टी हुई है। अमोनिया गैस के रिसाव पर काबू पा लिया गया है। फायर बिग्रेड गैस रिसाव क्षेत्रों में लगातार पानी का छिड़काव कर रही है। स्थिति नियंत्रण में है। पटना से क्यूआरटी की टीम एहतियात के तौर पर बुलाई गई है।
यह रिसाव रात्रि के 9:45 बजे शुरू हुआ था, जैसे ही जिला प्रशासन को इसकी सूचना मिली इस पर एसडीआरएफ के नेतृत्व में तुरंत अभियान चलाकर रिसाव को रोकने में सफलता पाई गई। इस बीच कुछ लोग इसके प्रभाव में भी आए। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिविल सर्जन की टीम के द्वारा इनका इलाज सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्रोटोकॉल के तहत कराई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close