Gold Silver Price Today: क्रिसमस पर सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी गिरावट, जानें आज के दाम

Gold Silver Price Today: अगर आप सोना-चांदी खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आज के ताजा भाव जानना आपके लिए जरूरी है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज, 25 दिसंबर, को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी के भाव स्थिर रहे.

BankBazaar.com के अनुसार, आज भोपाल में 22 कैरेट सोने का दाम ₹71,700 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने का दाम ₹75,290 प्रति 10 ग्राम है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कल, यानी मंगलवार को, 22 कैरेट सोने का भाव ₹71,800 और 24 कैरेट का ₹75,390 प्रति 10 ग्राम था.

चांदी के दाम में स्थिरता

भोपाल में चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. मंगलवार को चांदी ₹99,000 प्रति किलो बिक रही थी और आज भी यह दर स्थिर बनी हुई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें?

सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉलमार्क पर ध्यान दें, जिसे अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा प्रमाणित किया जाता है.

  • 24 कैरेट सोने पर 999 लिखा होता है.
  • 23 कैरेट पर 958,
  • 22 कैरेट पर 916,
  • 21 कैरेट पर 875,
  • और 18 कैरेट पर 750 लिखा जाता है.

अधिकांश लोग 22 कैरेट सोने का उपयोग करते हैं, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट के आभूषण भी खरीदते हैं. ध्यान दें कि कैरेट जितना अधिक होगा, सोने की शुद्धता उतनी ही ज्यादा होगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर है?

24 कैरेट गोल्ड लगभग 99.9% शुद्ध होता है. इसे शुद्ध सोने की श्रेणी में रखा जाता है. हालांकि, 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, क्योंकि यह बेहद नरम होता है.

वहीं, 22 कैरेट गोल्ड लगभग 91% शुद्ध होता है और इसमें 9% दूसरे धातु, जैसे तांबा, चांदी या जिंक मिलाया जाता है, जिससे यह आभूषण बनाने के लिए उपयुक्त बनता है. यही कारण है कि बाजार में ज्यादातर सोने के गहने 22 कैरेट में बेचे जाते हैं.

Related Articles

close