अच्छी पहल: जब शहीद सिमरनजीत के घर गिफ्ट और मिठाई लेकर पहुंचे पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्य…अधूरे काम पूर्ण कराने का किया वादा

चतरा देश की सरहद की रक्षा करते हुए जब किसी परिवार का चिराग अपने आप को कुर्बान कर देता है और उस कुर्बानी को याद करते हुए जब परिवारजन से मिलने अपने आते हैं तो निश्चय ही परिवारजन के खोने का गम कुछ कम जरूर हो जाता है। ऐसी ही एक पहल पूर्व सैनिक द्वारा की गई। दीपावली के दिन पुर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन चतरा इकाई द्वारा हंटरगंज के केदली निवासी शहीद सिमरनजीत के घर जाकर उनका हाल चाल जाना। शहीद के मां पिताजी को मिठाई का गिफ्ट दिए, साथ ही एसोसिएशन के सदस्यों ने इनके परिवार को ढाढस बंधाया और कहा कि एक सिमरनजीत शहीद हुआ है आज हम सबों के आत्मा में सिमरनजीत बसा है। शहीद के मां के नाम पेंशन संबंधी PPO आ गया है, पर पेंशन आना शुरू नही हुआ । सदस्यों द्वारा कहा गया कि इस बात के लिए चतरा CRPF कमांडेंट से मिलकर बात किया जाएगा।
मालूम हो कि सिमरनजीत CRPF मे ट्रेनिग के दौरान 08 अगस्त 2021 को शहीद हो गए थे। कार्यक्रम में चतरा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, सचिव सूबेदार यादव, हंटरगंज प्रखंड अध्यक्ष, मुकेश कुमार, रमन साहू, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय व सेवारत जवान ज्ञानरंजन शामिल थे।
शहीद के परिवार एसोसिएशन के सदस्य को अपने घर पाकर काफी प्रफुल्लित हुए। शहीद सिमरनजीत को याद कर सभी अपने भावनाओं पर काबू न रख सके साथ ही सभी की आंखें नम हो गई। शहीद के परिवार ने पुर्व सैनिक संगठन की इस पहल की खूब सराहना की। ऐसी पहल हर शहीद के लिए किए जाने की जरूरत है। HPBL ऐसी पहल की भूरी भूरी प्रशंसा करता है। देश के हर शहीद की नमन।











