अच्छी खबर: झारखंड को मिलेगी एक और वंदे भारत ट्रेन, जानें किराया, रूट और टाइमिंग

रांची : झारखंडवासियों को तीसरी वंदेभारत एक्सप्रेस के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। क्योंकि रांची-हटिया-पुरी वंदेभारत से पहले रांची-वाराणसी वंदेभारत चल सकती है। इस पर रांची सांसद संकेत दे चुके हैं।

दूसरी ओर 21 नवंबर को केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव भी झारखंड आ रहे हैं। वे रांची होकर चक्रधरपुर रेलमंडल अंतर्गत कार्यक्रम में शामिल हो जाएंगे। उम्मीद है कि रेलमंत्री रांची-वाराणसी वंदेभारत को चलाने की तिथि स्पष्ट कर सकते हैं। उम्मीद यह भी है कि यह वंदेभारत अयोध्या में राम मंदिर के उद्धघाटन से पहले चलाई जा सकती है। यदि दिसंबर माह तक नई वंदेभारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हो जाता है तो रांची- पटना, रांची-हावड़ा वंदेभारत के बाद रांची-वाराणसी वंदेभारत तीसरी ट्रेन के रूप में शामिल होगी। फिलहाल रांची रेलमंडल प्रशासन व द-पू रेलवे प्रशासन द्वारा रांची-वाराणसी वंदेभारत कब से चलेगी, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के अनुसार वंदेभारत भी 8 कोच चेयरकार वाली होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वर्तमान में रांची से वाराणसी के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को हो रहा है। यह ट्रेन रात 810 बजे रांची से रवाना होती है और 13 घंटे 15 मिनट में दूसरे दिन सुबह 925 बजे वाराणसी पहुंचती है। वंदेभारत 13 घंटे से कम समय लेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close