Google लॉन्च करने जा रहा है शानदार फीचर्स से लैस Google Pixel 7a स्मार्टफोन, जाने किस दिन होगी इसकी लॉन्चिंग….

टेक कंपनी गूगल के नए पिक्सल डिवाइस Google Pixel 7a का यूजर लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। मार्केट में गूगल के इस डिवाइस को लेकर चर्चा बनी हुई थी। इसी कड़ी में एक नया अपडेट सामने आया है। दरअसल कंपनी ने अपने यूजर का इंतजार खत्म करते हुए फोन Google Pixel 7a की लॉन्चिंग डेट की जानकारी दे दी है।

गूगल के स्मार्टफोन Google Pixel 7a को कंपनी 11 मई को लॉन्च करने जा रही है। गूगल ने मंगलवार को ही अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नए पिक्सल डिवाइस की लॉन्चिंग को लेकर जानकारी दी है। माना जा रहा है कि गूगल का नया डिवाइस Pixel 7a कंपनी के Pixel 6a के सक्सेसर के रूप में एंट्री कर सकता है। Pixel 7a के फीचर्स और स्पेशिफिकेशन को लेकर भी कुछ जानकारियां सुर्खियां बटोर रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गूगल का नया डिवाइस एक नए कलर ऑप्शन के साथ लाया जा सकता है। यानी यूजर्स को अब तक पिछले मॉडल में जो कलर नहीं मिलता था वह नए मॉडल में देखा जा सकता है। कंपनी ने Pixel 7a की लॉन्चिंग के अलावा, इसकी सेल को लेकर भी जानकारियां दी हैं।

प्रोसेसर की बात करें तो डिवाइस Tensor G2 SoC के साथ 8GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। डिवाइस में 6.1 की फुल एचडी प्लस ओएलईडी डिस्प्ले मिल सकता है। रिफ्रेश रेट की बात करें तो डिवाइस 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ लाया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट पेश की जा सकती है। फोन का प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का मिल सकता है। सेल्फी के लिए 10.8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

मिली जानकारी के मुताबिक डिवाइस 11 मई को लॉन्च किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close