Government Job : बिहार में अब नयी नियमावली से होगी नियुक्तियां….राज्य सरकार तैयार कर रही नयी नियमावली… लाईब्रेरियन व प्रधानाध्यापकों की होगी भर्तियां…

पटना। बिहार में जल्द ही बड़ी संख्या में लाइब्रेरियन की नियुक्ति होने वाली है। राज्य के 893 उच्च माध्यमिक विद्यालयों और तीन सौ अंगीभूत महाविद्यालयों में ये नियुक्तियां होने वाली है। शिक्षा विभाग की ओर से पुस्तकालय अध्यक्ष पात्रता परीक्षा के लिए नियमावली तैयार कराई जा रही है।

अभी तक अंगीभूत महाविद्यालयों में पुस्तकाध्यक्ष/पुस्तकालय सहायक के पद पर विश्वविद्यालयों द्वारा नियुक्ति की जाती थी, लेकिन इसपर सरकार ने रोक लगा दी है। नियुक्ति में पारदर्शिता लाने के लिए कर्मचारी चयन आयोग को यह जिम्मेदारी दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक नयी नियमावली से कुल 1288 लाईब्रेरियन का नियुक्ति होगी। ये नियुक्ति नयी नियमावली से होगी। सरकार जल्द ही नियुक्ति नियमावली को तैयार कर लेगी। बिहार के उत्क्रमित विद्यालयों में प्रधानाध्यापक की नियुक्ति के लिए नीति बनाई जा रही है।

सभी उत्क्रमित स्कूलों में केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर प्रधानाध्यापक होंगे। पूर्व के मध्य विद्यालयों और उत्क्रमण के बाद के उच्च विद्यालयों के लिए अलग-अलग प्रभारी होंगे। एक प्रधानाध्यापक होंगे, जो परिसर के दोनों स्कूलों का प्रशासनिक काम देखेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close