सरकार का बड़ा फैसला :15 जुलाई मुफ्त में लगेगी बूस्टर डोज़

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अब कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज को सभी के लिए फ्री कर दिया है। 18 साल से ऊपर वाले को मुफ्त में ही बूस्टर डोज दिया जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार का यह अहम फैसला माना जा रहा है ।

इस समय देश में रोजाना 15,000 से ज्यादा करोना के मामले दर्ज किए जा रहे हैं ।ऐसे में सभी को टीका लगे और समय रहते लगे। इसे देखते हुए सरकार ने बूस्टर डोज को 18 वर्ष से ऊपर वालों के लिए फ्री कर दिया है ।केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी है कि 15 जुलाई से अगले 75 दिनों तक अभियान चलाया जाएगा ।इस समय देश में 199 करोड लगाई जा चुकी है ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब सरकार का ये फ्री में बूस्टर डोज देने वाला फैसला इसलिए भी मायने रखता है क्योंकि देश में ज्यादातर लोगों को इनकी दोनों डोज़ लग चुकी है। लेकिन बूस्टर डोस लेने में लापरवाही दिखाई जा रही है। ऐसे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़े और वे आगे आकर वैक्सीन लगवाए ।इसलिए सरकार ने 75 दिनों के लिए मुफ्त में ही बूस्टर डोज़ देने का निर्णय लिया है ।

कुछ दिन पहले सरकार ने बूस्टर डोज लेने के अंतराल को भी घटा दिया था। पहला डोज़ लेने के 9 महीने बाद ही कोई बूस्टर लगवस सकता था लेकिन अब उस समय को भी छह महीना कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close