गुजरात ATS को मिली बड़ी कामयाबी: 350 करोड़ के हेरोइन के साथ 6 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

गुजरात : गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल ने संयुक्त अभियान चलाकर एक पाकिस्तानी नाव ‘अल साकार’ को पकड़ा है। बता दें कि इस नाव में 6 पाकिस्तानी नागरिक के होने की खबर है। नाव में से करीब 50 किलोग्राम हेरोइन बरामद किए गए हैं। इन हीरोइनों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 350 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ये बड़ी कारवाई आज शनिवार सुबह की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुजरात डीजीपी आशीष भाटिया ने बताया कि गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल ने एक त्वरित अभियान में गुजरात से 50 किलोमीटर दूर अंतराष्ट्र समुद्री सीमा रेखा के पास एक पाकिस्तानी नॉव ‘ अल साकार’ को पकड़ा। नाव में छह पाकिस्तानी लोग थे और 350 करोड़ रूपए मूल्य की 50 किलो हेरोइन उनके पास से जब्त की गई है।

ड्रग लॉर्ड मोहम्मद कादर ने यहां भेजी थी खेप

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साथ ही उन्होंने कहा कि, पता चला है पाकिस्तान में स्थित एक बड़े ड्रग लॉर्ड मोहम्मद कादर ने यहां खेप भेजी थी। लेनदेन उच्च समुद्र पर होने वाला था। गुजरात एटीएस ने सूचना प्राप्त की और ऑपरेशन शुरू किया। कुल 6 पाकिस्तानियों को पकड़कर गिरफ्तार कर लिया गया है। डीजेपी आशीष भाटिया ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में यह छठा ऐसा ऑपरेशन है जिसे एटीएस ने अन्य एजेंसियों के सहयोग से अंजाम दिया है। इसी महीने एक और पाकिस्तानी नाव को संयुक्त कार्रवाई करते हुए जप्त किया गया था।

Related Articles

close